कांडी: वट सावित्री पूजा: पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक रखा व्रत
Kandi, Garhwa | May 16, 2026 कांडी प्रखंड के विभिन्न गांवों में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उत्साह के साथ संपन्न हुई। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। कांडी प्रखंड के विभिन्न गांवों में वट वृक्षों के पास शनिवार की सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं नए वस्त्र एवं श्रृंगार कर विधि-विधान