अंबाह: थाना परिसर में लावारिस वाहनों की नीलामी: 6.75 लाख की सबसे ऊंची बोली, 176 वाहन एक साथ निस्तारित
Ambah, Morena | Jun 25, 2026 अंबाह में 176 लावारिस वाहन नीलाम, श्रीराम एंड कंपनी रही अव्वल अंबाह थाना परिसर में आयोजित लावारिस एवं राजसात वाहनों की सार्वजनिक नीलामी में श्रीराम एंड कंपनी ट्रेडर्स ने 6 लाख 75 हजार रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर बाजी मार ली। 5.70 लाख रुपये से शुरू हुई नीलामी में कुल 176 वाहन शामिल थे। राजस्व और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई प्रक्रिया संपन्न।