झालावाड़ के दिवल खेड़ा गांव में सांप के डसने से 50 वर्षिय किसान की मौत हो गई। रायपुर थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर किसान के शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। गांव का रहने वाला मोहनलाल अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहा था, उसी समय उसे सांप ने डंस लिया।