खिलचीपुर: शास.महाविद्यालय में सामने आए नकल प्रकरण की निष्पक्ष जांच एवं उचित कार्यवाही को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन।
खिलचीपुर नगर में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर तहसील कार्यालय पहुंचे जहां पर आज सोमवार के दोपहर 12:00 बजे के लगभग शासकीय महाविद्यालय में सामने आए नकल प्रकरण की निष्पक्ष जांच एवं कार्यवाही की मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी खिलचीपुर के नाम तहसीलदार आर पी सिंह ठाकुर को दिया ज्ञापन। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे।