पकड़ी दयाल: पकड़ीदयाल अनुमंडल के 5 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की कदाचार मुक्त परीक्षा, मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई
पकड़ीदयाल अनुमंडल क्षेत्र के पांच परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अनुमंडल के सभी परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा चल रही है। एसडीओ मंगला कुमारी ने सभी पांचों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। आज हिंदी की परीक्षा हुई।