मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मेलाधिकारी ऋषिराज ने बुधवार को संयुक्त रूप से माघ मेला-2026 के दृष्टिगत हो रही तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया तथा सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा सर्वप्रथम संगम नोज पर स्नानार्थिंयों के लिए बनाये जा रहे घाटों का निरीक्षण किया गया।