भीमपुर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम जामुनपानी (नांदा) में सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए एक सप्ताह से चल रही श्रीमद्भागवत कथा पुराण का आज हवन-यज्ञ महाआरती और भण्डारे के साथ समापन किया गया इस धार्मिक आयोजन में गाम सहित क्षेत्र से हजारों लोग शामिल हुए वहीं इस कार्यकम में भाजपा भीमपुर मंडल अध्यक्ष अनिल उईके प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुनील अडलक शामिल हुए।