लाडपुरा: दादाबाड़ी क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत, सिर में चोट लगने से युवक की मौत, शव मोर्चरी में रखवाया गया
Ladpura, Kota | Apr 4, 2026 कोटा शहर के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसा देर रात गोदावरी धाम रोड पर हुआ। मृतक की पहचान किशनचंद के रूप में हुई है, जो शिवपुरा इलाके में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। परिजनों के अनुसार किशनचंद एरोड्रम क्षेत्र में एक इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्टर के यहां कंप्यूटर का काम करता था औ