रायपुर: रायपुर कृषि उपजमंडी में आज प्रमुख जिंसों के भाव में रही मंदी, मंडी में 2000 कट्टे गेहूं की हुई आवक
रायपुर कस्बे की कृषि उपजमंडी में गुरुवार को दोपहर एक (1:00) बजे से जिंसों की खरीद शुरू हुई।जिसमें सभी प्रमुख जिंसों के भाव में मंदी देखने को मिली। कृषि उपजमंडी मुंशी शिवसिंह ने बताया कि मंडी में गुरुवार को 2000 कट्टे गेहूं की आवक हुई। जिसमें गेहूं के भाव 2200 से लेकर 2470 रुपये प्रति क्विंटल रहे। वहीं सोयाबीन के भाव 5300 से लेकर 5570 रुपये प्रति क्विंटल रहे।