ग्राम पंचायत शामपुर में ग्राम प्रधान डॉ. संजय यादव के नेतृत्व में व्यापक फॉगिंग अभियान चलाया गया। गांव की गलियों, चौक-चौराहों, बाजार और स्कूल परिसरों में फॉगिंग कर मच्छरों के खात्मे पर जोर दिया गया। ग्रामीणों को साफ-सफाई और पानी न जमा होने की सलाह दी गई। अभियान को स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।