नगरी: नगरी सिविल अस्पताल में कैंसर के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया गया
Nagri, Dhamtari | Sep 24, 2025 स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत् 23 सितम्बर को सिविल अस्पताल नगरी में बालको कैंसर विशेषज्ञ अस्पताल रायपुर के सहयोग से विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान 71 मरीजों की स्क्रिनिंग की गई। जिसमें कुल 26 केस कैंसर के लिए चुने गये। इनमें से 16 लोगों के प्रारंभिक जांच टेस्ट उपरांत कैसर होने की संभावना व्यक्त की गई।