अरथूना: जोलाना - नाहली मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर
अरथूना थाना क्षेत्र के जौलाना के पास नाहली रोड पर दो बाइको की आमने-सामने भिड़ंत होने से चार जनों को चोट लगी हे। मंगलवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार माजिया निवासी प्रवीव व प्रभुलाल अपने गांव की और जा रहे थे की सामने से आ रहे खोखरवा निवासी हिमांशु व हीरालाल की बाइक से टक्कर हो गई जिससे प्रभुलाल का पाव टूट गया बाकी तीनो को भी गंभीर चोट लगी हे।