कान्हाचट्टी: सांप काटने से गर्भवती की हालत बिगड़ी, समय पर इलाज न मिलने से बढ़ी परेशानी
प्रखंड के कैंडीनगर पंचायत स्थित तेलिया नावाडीह गांव में शुक्रवार रात सांप काटने से 26 वर्षीय गर्भवती नूरी खातून की हालत बिगड़ गई। मोहम्मद आरिफ की पत्नी को सांप काटते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। आरिफ तुरंत पत्नी को मोटरसाइकिल से सदर अस्पताल चतरा ले गए। पंचायत मुखिया पति अमित साहू ने भी अस्पताल कर्मियों को सूचना दी, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे औ