पांडातराई नगर के चरखुरा शक्ति केंद्र में “मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण” (SIR) अभियान के अंतर्गत पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शक्ति केंद्र एवं बूथ प्रभारियों तथा BLA-2 के साथ बैठक ली। बैठक में SIR प्रक्रिया के लिए बढ़ाई गई समय-सीमा के तहत 11 दिसंबर तक शेष बचे गणना प्रपत्रों को जमा कराने की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की गई।