माखन नगर: माखननगर विधायक ने नर्मदापुरम में राजेश रैकवार के पिता के निधन उपरांत उनके निज निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jun 30, 2026
माखन नगर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह मंगलवार को नर्मदापुरम पहुंचे, जहां उन्होंने राजेश रैकवार के पिता स्वर्गीय शिवचरण रैकवार के निधन पर उनके निज निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ने स्वर्गीय शिवचरण रैकवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।