कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत बानगांव के गांधी चौक में गुरुवार की शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार ग्राम बरकई निवासी सुबेलाल मरकाम उम्र 40 वर्ष को टक्कर मार दी।इस हादसे में सुबेलाल मरकाम के चेहरे में गंभीर चोट आई है।जिसे मौके पर उपस्थित लोगों के द्वारा उपचार हेतु तत्काल फरसगांव अस्पताल लाया गया।प्राथमिक उपचार के बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।