लवकुशनगर: गिलोहा गांव के रेलवे ब्रिज के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Jun 20, 2026
लवकुश नगर थाना क्षेत्र की अक्टोहा चौकी अंतर्गत संजय नगर-महोबा रोड पर गिलोहा गांव के रेलवे ब्रिज के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बाइक सवार दंपत्ति लालपुर से डिगरियां जा रहे थे। इसी दौरान गिलोहा से संजय नगर की ओर आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हुई।