फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र में गांव गुरैया सोयलपुर स्थित नवोदय विद्यालय में दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में बच्चों की नाट्य एवं लेखन प्रतिभा को निखारा गया। दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया, जिसका जिसका मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान प्रशिक्षक द्वारा बच्चों को अभिनय एवं लेखन के मंत्र दिए गए।