जबलपुर: संस्कारधानी में आस्था पर 'अश्लीलता' का प्रहार: गौरीघाट में फिर वायरल हुआ आपत्तिजनक वीडियो
संस्कारधानी जबलपुर की पहचान माने जाने वाले गौरीघाट नर्मदा तट पर एक बार फिर मर्यादाओं को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। माँ नर्मदा के इस अत्यंत पवित्र और आस्था के केंद्र पर बाहों में बाहें डाले एक प्रेमी जोड़े का वीडियो से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि कुछ समय पहले ही इसी स्थान से एक अन्य आपत्तिजनक वीडियो सामने आया था,