पेटरवार: स्कूल टांड़ में तेज आंधी-तूफान से गरीब परिवार का घर ढहा, आपदा विभाग से मुआवजे की मांग
पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चांपी पंचायत के स्कूल टांड़ में एक गरीब परिवार का घर आंधी-तूफान के चपेट में आने से ढह गया है।परिवार के लोग बोकारो आपदा विभाग से मुआवजा का मांग कर रहे है।सोमवार समय लगभग साढ़े बारह बजे मिली जानकारी में बताया गया कि बीते दिनों आंधी-तूफान आई थी।जिसमे गरीब परिवार की घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।