मुरैना: बघेल निवासी शख्स ने दबंगों पर जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप, SP ऑफिस में दिया आवेदन; कहा- पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
Morena, Morena | Dec 27, 2024 सिहोनियाँ थाना क्षेत्र के बघेल गांव के रहने वाले फरियादी की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है और आए दिन उसको राजीनामा के लिए धमकी दी जा रही है, दबंगों ने पुलिस से मिलकर फरियादी की बंदूक के लाइसेंस भी निलंबित करा दिए हैं ।जिसकी जांच के लिए फरियादी ने एसपी ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है और पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं।