बयाना: बयाना में बाइक और ऑटो की भिड़ंत, 9 लोग घायल, एक युवक गंभीर हालत में भरतपुर रेफर
बयाना-रुदावल स्टेट हाईवे पर गंभीर नदी पुल के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक और थ्री-व्हीलर ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण भिड़ंत में ऑटो सड़क के बीच पलट गया। हादसे में ऑटो और बाइक पर सवार कुल 9 लोग घायल हो गए, जिनमें 4 महिलाएं शामिल हैं।