हज़ारीबाग: मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर में दादी उत्सव के प्रथम दिन भव्य मंगल पाठ का हुआ आयोजन
हज़ारीबाग़ शहर के मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर के 26 वर्ष पूर्ण होने पर दो दिवसीय दादी उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है । जिसके प्रथम दिन सोमवार को मंदिर परिसर में भव्य मंगल पाठ का आयोजन किया गया जिसमें कई महिलाओं ने दादी का मंगल पाठ किया। मंदिर के प्रधान पुजारी शशीकांत मिश्रा ने राणी सती दादी की पूजा-अर्चना करवा कर मंगल पाठ विधिवत रूप से प्रारंभ