हज़ारीबाग: हजारीबाग में प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी घटक के तहत बने कोलघट्टी में 288 फ्लैटों में पानी के लिए मचा हाहाकार
प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी घटक, कोलघट्टी में पेयजल संकट को लेकर वहा रह रहे करीब 288 परिवार परेशान है। इस समस्या को लेकर पीड़ित लोगो ने अध्यक्ष अजय साव की अध्यक्षता में रविवार को अहम बैठक बुलाई। जिसमें मुख्य रूप से पानी को लेकर मचा हाहाकर व आम जनमानस को हो रहे दिक्कत को लेकर कैसे समस्या का समाधान हो, इस पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।