हज़ारीबाग: चार कराटेकारों को ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डन की उपाधि
हजारीबाग स्टेडियम में आयोजित सेशिनकाई की बेल्ट परीक्षा में रविवार को चार कराटेकारों ने ब्लैक बेल्ट का ग्रेडिंग प्रकिशा दिया। इन सभी को कड़ी मेहनत एवं बहुत ही कठिन चरणों से गुजरते हुए इन चारों ने यह डिग्री प्राप्त की। ग्रेडिंग परीक्षा में उत्तीर्ण करने वालो में प्रिया कुमारी, रितिका कुमारी, आदित्य कुमार एवं अंकित कुमार का नाम शामिल है।