हज़ारीबाग: सेवा सहयोग समिति के द्वारा सदर प्रखंड क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह
सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड के शहरी क्षेत्र अंतर्गत डिस्टिक मोड चौक स्थित सेवा सहयोग समिति के कार्यालय सभागार में प्रतिभावान सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, इस आयोजन में झारखंड एकेडमिक काउंसिल के मध्यमिक परीक्षा परिणाम में सफल हुए सदर प्रखंड के शहरी क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।