मिर्ज़ापुर: 14 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रचार प्रसार वाहन को कचहरी से जिला जज ने दिखाई हरी झंडी
बताते चले कि शनिवार की सुबह 11:00 बजे जिला जज ने प्रचार प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए बताया कि। हमारा उद्देश्य है कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मुकदमों का निस्तारण हो और जनता को न्याय शीघ्र न्याय मिले और सस्ता न्याय मिल सके। जिसको लेकर बड़े पैमाने पर इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिसमें बैंकों का भी सहयोग लिया जा रहा है।