दातागंज: दातागंज कोतवाली क्षेत्र के डहरपुर के पास एक बाइक की टक्कर में दो लोगों की हुई मौत
शुक्रवार देर रात दातागंज कोतवाली क्षेत्र के डहरपुर के पास एक तेज रफ्तार बाइक खड़ी बैलगाड़ी से टकरा गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।जिसमें डहरपुर की रहने बाली महिला धनदेवी घायल हो गई। घायल महिला को सीएचसी दातागंज भर्ती कराया गया है। दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम को भेजे है। मृतक सुखवीर डहरपुर और ओमवीर कलिया ऑनला के रहने वाले है।