सिवनी: पानी संकट से परेशान ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट में हंगामा, खाली बर्तन लेकर पहुंचे, दो की बिगड़ी तबीयत
Seoni, Seoni | Apr 28, 2026 सिवनी के गोरखपुर खुर्द गांव में पानी की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण खाली बर्तन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से गांव में पानी की किल्लत बनी हुई है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।