बेनीपट्टी: उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्रह्मपुरा के प्रांगण में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में मधुबनी जिले में 70% मतदान हो,इसके लिए बेनीपट्टी SDPO दिवेश के नेतृत्व में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्रह्मपुरा के प्रांगण में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें चुनाव पाठशाला,रंगोली,रैली आदि का आयोजन कर लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में बढ़-चढ़ कर मतदान देने को लेकर जागरूक किया गया है।