बेनीपट्टी: नवटोली में एक दर्जन घरों में लगी आग, लगभग 25 लाख रुपए की संपत्ति जली
बेनीपट्टी अनुमंडल के नवटोली गांव में शॉर्ट सर्किट से गुरुवार को 1 घर में आग लग गई है। इसके बाद घर में रखे सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है। वहीं इसके बाद से यह आग लगभग 1 दर्जन घरों को अपने चपेट में ले लिया है। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है। मिली जानकारी के अनुसार इस आगजनी में लगभग 25 लाख संपत्ति की जलने की सूचना आ रही है।