सज्जनगढ़: सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र में श्मशान में ‘पैसों की बारिश’ का झांसा: तांत्रिक क्रिया करते 8 पाखंडी गिरफ्तार
पाडी लसोड़िया गांव के श्मशान घाट पर गिरोह के दो मास्टरमाइंड की पहचान भी हुई है, जिन्होंने इस कथित अनुष्ठान के लिए 50 हजार रुपए तक लिए थे।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अंधविश्वास और तांत्रिक झांसे में न आएं, ऐसे दावे पूरी तरह फर्जी और गैरकानूनी हैं।