मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर नगर निगम को मिले नए नगर आयुक्त, पलामू में कई प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला
झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर तबादला एवं पदस्थापना आदेश जारी किया। जारी अधिसूचना के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 2014 बैच के अधिकारी रंजीत कुमार लाल को मेदिनीनगर नगर निगम का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड, रांची में प्रबंध