धर्म एवं मानवता के प्रतीक, सिक्खों के नौवें गुरु हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी दिवस पर जगदलपुर से निकली शोभायात्रा का आज रविवार दोपहर 3 बजे कोंडागांव में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने शोभायात्रा में पहुंचकर गुरुग्रंथ साहब जी तथा पंच प्यारों का आशीर्वाद प्राप्त किया।