चरखारी एसडीएम धीरेन्द्र कुमार ने विकास खण्ड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों से कहा कि अपने अपने क्षेत्र के किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करायें तथा उन्हें जानकारी दें। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी विपिन कुमार गुप्ता, एडीओ पंचायत ओंकार नाथ एडीओ ग्राम्य विकास चेतराम बर्मा, एवं समस्त ग्राम के पंचायत सचिव मौजूद रहें।