एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी लखन मीणा निवासी खेरिया जागीर ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने उसे पिछले एक माह का वेतन नहीं दिया। कई बार मौखिक रूप से मांग करने के बाद भी जब वेतन नहीं दिया गया, तो कर्मचारी ने गुरुवार शाम 5 बजे मजबूर होकर पीपलरावा पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।