बरेली: दरगाह शाहदाना वली में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुल शरीफ पर गूंज उठीं दुआएं, हजारों अकीदतमंद शामिल
बरेली की मशहूर दरगाह हज़रत जलालुद्दीन सरकार सय्यद शाहदाना वली रहमतुल्लाह अलैह के छोटे उर्स सत्तरवी शरीफ के पांचवें दिन कुल शरीफ के मौके पर अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दिन की शुरुआत कुरान पाक की तिलावत से हुई और मजार-ए-मुबारक पर मस्जिद के इमाम मौलाना मुशाहिद रजा ने सलातो सलाम पेश किया। सुबह 10:30 बजे कुल शरीफ की फातिहा की रस्म अदा की गई, जिसमें सूफी रिज़वा