तिरोड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सीतापठोर की एक 55 वर्षीय महिला की अधजली लाश सड़क पर मिली है। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मंगलवार की शाम करीब 8 बजे कटेधरा से खवासा मुख्य सड़क मार्ग पर महकेपार की ओर जाने वाले रास्ते के नजदीक बने यात्री प्रतीक्षालय के सामने महिला की अधजली लाश देखी गई। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 और संजीवनी 108 पहुंची।