रतनगढ़: रतनगढ में श्रीमद्भागवत कथा के व्यास पीठ पं श्री लोकेश शास्त्री का पूजन, वन्दन, तिलकार्चन व साफा पहनाकर किया अभिनन्दन
रतनगढ में चल रही श्रीमद्भागवत में कथा व्यास पीठ पं श्री लोकेश शास्त्री का सुमन विनोद, उषा श्रेयस दाधीच परिवार ने सप्तम् दिवस में पूजन वन्दन कर तिलकार्चन माल्यार्पण कर साफा पहनाकर अभिनन्दन किया। कथा में भंवर लाल बबेरवाल, महावीर प्रसाद दुगोलिया, रामप्रसाद अग्रवाल, काशी चोधरी,भरत अग्रवाल,प्रेम चोधरी,सुनील चोधरी, रामचंद्र आदि सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।