बालाघाट: पेड़ की शाखाएं छांटते समय गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत
बालाघाट जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान आशीष भगत (45 वर्ष) पिता कैलाश भगत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आशीष मजदूरी का काम करता था और बुधवार को पास के ग्राम भेंडारा में एक पड़ोसी के खेत पर पेड़ की शाखाएं छांटने गया हुआ था। दोपहर करीब 4:30 बजे वह खेत में लगे आँजन के पेड़ पर चढ़कर शाखाएं काट रहा था। इसी दौरान