गढ़मुक्तेश्वर: भाकियू जनशक्ति हापुड़ संगठन ने समस्याओं के समाधान हेतु गढ़ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति हापुड़ संगठन द्वारा गुरुवार को गढ़ तहसील में मासिक बैठक आयोजित हुई। जिसमें किसानों के विभिन्न मुद्दों जैसे गन्ना मूल्य भुगतान, आवारा पशुओं से फसलों को नुकसान, इफको सेंटरो द्वारा किसानों को यूरिया के साथ नैनो का जबरदस्ती थोपे जाने को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई और मुख्यमंत्री के नाम गढ़ तहसीलदार को एक ज्ञापन सोपा गया।