गुरुवार शाम से सर्वोदय चौराहे पर डामरीकरण का काम शुरू कर दिया। लेकिन शाम के समय यातायात ज्यादा होने की वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने की वजह से जाम की स्थिति बन गई। नगर पालिका अधिकारी का कहना है कि दो-तीन घटे के अंदर डामरीकरण का काम पूरा हो जाएगा। वहीं यातायात को रोकने के लिए पुलिस को सूचना दी गई।