रायसिंहनगर। ग्राम पंचायत मोहकमवाला में शनिवार शाम आयोजित घुमंतु शिविर का उपखंड अधिकारी रायसिंहनगर सुभाष चौधरी ने निरीक्षण किया। शनिवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी अनुसार निरीक्षण के दौरान शिविर में दी जा रही सेवाओं, व्यवस्थाओं व उपस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण पश्चात संबंधित कार्मिकों व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।