सज्जनगढ़: चोकला गांव में सड़क किनारे बैठी महिला के दोनों पैरों पर चढ़ा ऑटो, दोनों पैरों पर लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
सज्जनगढ़ स्थानीय थाना क्षेत्र के चोकला गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां सड़क किनारे बैठी एक महिला पर ऑटो चढ़ने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी, परिजनों ने बताया कि हुड़ी पत्नी देवीलाल निवासी चरकनी का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।