मांगरौल: सीसवाली में अवैध खनन के रास्तों पर पुलिस और प्रशासन ने जेसीबी मशीन से की खुदाई
Mangrol, Baran | Feb 22, 2025 सीसवाली क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासन ने खनन वाले रास्तों पर जेसीबी मशीन की मदद से खाई खुदवाई है।इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। स्थानीय लोगों ने शनिवार दोपहर दो बजे जानकारी देते हुए बताया कि सीसवाली क्षेत्र में कई जगहों पर अवैध खनन हो रहा हे । प्रशासन ने खाई खुदवा कर रास्ते को अवरूद्ध कर दिया ताकि अवैध खनन रूक सके।