मांगरौल: मांगरोल गणेशगंज लिफ्ट केनाल में 22 फरवरी से 5 मार्च तक नहर के माइनरों में पानी रहेगा बंद
Mangrol, Baran | Feb 22, 2025 मांगरोल गणेशगंज लिफ्ट नहरी केनाल के टैल क्षेत्र के खेतों की सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने के उद्देश्य से लिफ्ट नहरी कैनाल से जुड़े हैड के माइनरो में 22 फरवरी से 5 मार्च तक जल प्रवाह बंद रहेगा। जल संसाधन विभाग के कनिष्ठ अभियंता बने सिंह मीणा ने बताया कि किशनपुरा प्रथम, किशनपुरा द्वितीय, महुआ, शाहपुरा, सीमल्या, आदिमानव में जल प्रवाह बंद रहेगा।