खरगोन। नगर पालिका द्वारा बस स्टैंड परिसर से फुटकर दुकानों को हटाए जाने के बाद 25 वर्षों से व्यवसाय कर रहे दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सोमवार को नाराज दुकानदार एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर बस स्टैंड के भीतर दोबारा दुकान लगाने की अनुमति मांगी।