पीलीभीत: न्यूरिया क्षेत्र में नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। मोहल्ला ठाकुरद्वारा हुसैनपुर निवासी श्रीपाल शर्मा (55) की नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।