रूपवास कस्बे के पुराने थाने के पास स्थित आदर्श विद्या मंदिर में राष्ट्र चेतना के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की 164 वीं जयंती अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं आचार्य बंधुओं ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेकर जन-जागरण के उद्देश्य से स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया।