पट्टी: पट्टी चौक के पास ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार घायल, सीएचसी में इलाज जारी
पट्टी कोतवाली क्षेत्र में रविवार की दोपहर करीब 1 बजे ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।जानकारी के अनुसार रामकोला गांव निवासी प्रदीप श्रीवास्तव (35) किसी काम से बाइक